कोरबा

अभी उन्नाव केस में पीड़िता की मौत की खबर आई ही थी कि प्रदेश में भी एक ऐसे ही घटना ने तहलका मचा दिया है, जमानत में छूटकर बाहर आये आरोपी ने विवाहिता को अधमरा

डेस्क

कोरबा- उन्नाव केस की तरह ही प्रदेश के कोरबा जिले से यह घटना सामने आई है, जिसमें उस महिला पर आरोपी ने जमानत मिलते ही हमला कर हत्या की कोशिश की है, फ़िलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके गले पर गंभीर वार किए गए है। दरअसल आरोपी हमलावर इंद्रपाल ने महिला का कुछ दिन पहले नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस में कर दी थी। जिसके बाद आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भी भेज दिया था। जिसने जेल से छूटने के बाद विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद नाराज लोगों ने आरोपी युवक को जमकर सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया । पीड़िता घर में पति से अलग रहती थी, इंद्रपाल भी इसी बस्ती में किराए के मकान में निवास करता था।

दुहराया गया उन्नाव केस

मामले में उन्नाव घटना में चारों आरोपियों ने जेल से जमानत मिलने के बाद पीड़िता को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था, जिसकी बीती रात दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। रेप के खिलाफ आवाज उठाने वाली पीड़िता के साथ आरोपियों ने जानवरों जैसा बर्ताव किया और आखिरकार मौत के घाट उतार दिया, ठीक इसी मामले की तरह है कोरबा के बुधवारी बाजार क्षेत्र से सामने आई इस घटना में आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतारने की मंशा से हमला किया है, जो जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

महिला अपराध संगीन

केंद्र सरकार भले ही विभिन्न दावे कर रहा है, लेकिन महिला संबंधी अपराधों में कठोर सजा नही होने से अपराधी सहज ही ऐसे अपराधों को अंजाम देने में पीछे नही हट रहे है, जिसके लिए जल्द ही कल्पना से परे मिलने वाली सजा का ऐलान करना आवश्यक हो चला है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,