बिलासपुर

फिर एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…. कम उम्र में बच्चे हो रहे आक्रामक, उठा रहे गलत कदम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में हाल ही के दिनों में 4 नाबालिग बच्चों ने आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया है, जिसमें 3 मामलों में तो परिजनों के द्वारा मोबाईल नही देने मात्र से आक्रमक होकर बच्चों ने फांसी लगा ली, वही अब एक पांचवा मामला भी सामने आया है, जिसमें परिजनों की डांट के बाद 13 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली है। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा निवासी माखनलाल धृतलहरे के 13 वर्षीय बेटे सुरेंद्र कुमार धृतलहरे जो छठवीं कक्षा का छात्र था, उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी जानकारी होते ही पूरे परिवार सहित गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों के अनुसार घटना रविवार के दोपहर की है जब मृतक बालक छुट्टी होने की वजह से घर मे ही था और घर के सामने रखी ईट तोड़कर घुल उड़ा रहा था, जिसे उसकी माँ ने ऐसा नही करने की डांट लगाई, जिससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में चला गया, फिर जब कुछ देर बाद उसकी माँ कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए उनका बेटा कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था, रोते बिलखते उसने इसकी जानकारी परिजनों और आस पास के लोगों को दी, जिन्होंने इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया, वही सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

परिजन जता रहे अफसोस…

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा सुरेंद्र चौथे नंबर का था परिवार में उसके 2 भाई और 3 बहने भी है, इस घटना से जहां पूरा परिवार सदमे में है वही परिजन डांटने को लेकर अफ़सोस जता रहे है, हालाकि की उनकी गलती नही है कोई भी बच्चा गलत चीजे न सीखे, बुरी आदतों से दूर रहे सभी परिजन यही चाहते है जो इसके लिए कभी कभी बच्चों को डांट फटकार भी लगाते है, जिसका मतलब यह नही की वह बच्चों से प्यार नही करते, बच्चों को यह समझाना होगा। स्कूल में, परिवार में, उन्हें इसका अहसास दिलाने की सख्त जरूरत है कि वह उनके परिवार और उनके लिए बहुत कीमती और अमूल्य है, ताकि बच्चे आक्रामक न हो और ऐसे गलत विचारों से दूर रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...