बिलासपुर

धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे कलेक्टर, साफ-सुथरा धान खरीदने और किसानों की सुविधा का ध्यान रखने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने तखतपुर विकासखंड के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गये धान का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि साफ-सुथरा धान की खरीदी की जाये। साथ ही किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाये। उनके साथ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र नेवरा, भरारी और पीपरतराई का निरीक्षण किया और वहां किसानों से खरीदकर रखे गये धान का भौतिक सत्यापन अपने समक्ष कराया। नेवरा में भौतिक सत्यापन करने पर धान का स्टाॅक सही पाया गया। लेकिन ड्रेनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने शत-प्रतिशत ड्रेनेज की व्यवस्था के निर्देश दिये। इस केन्द्र में 1259 किसान पंजीकृत है, जिनमें अभी तक 147 किसानों ने अपना धान बेचा है। यहां 6012 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्र भरारी में भौतिक सत्यापन में धान की मात्रा में गड़बड़ी पाई गई।

कलेक्टर ने पुनः सत्यापन करने और उसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। यहां ड्रेनेज की पर्याप्त व्यवस्था थी और धान के बारदाने प्लेटफार्म में रखे हुये थे। इस केन्द्र में 796 किसान पंजीकृत है, जिनमें अभी तक 67 किसानों ने अपना धान बेचा है। यहां 2593 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्र पीपरतराई में धान प्लेटफार्म में ढंककर रखे गये थे। साथ ही प्रत्येक बोरे में पर्ची भी लगाकर रखी गयी थी। जिससे धान के मिलान में सुविधा हो। इस केन्द्र में 683 किसान पंजीकृत है, जिनमें अभी तक 86 किसानों ने अपना धान बेचा है। यहां 2876 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर ने इस व्यवस्था पर संतोष जताया और उपस्थित कर्मचारियों को यही व्यवस्था आगे भी बनाये रखने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों में धान के बोरे में स्टेगिंग अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। धान बेचने के लिये आने वाले किसानों को भी परेशानी न हो। उनके लिये पेयजल और छायादार स्थान की व्यवस्था बनाने हेतु भी निर्देश दिये।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...