बिलासपुर

छात्रा को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार…निवेश के नाम पर छात्रा को फंसाया था जाल में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शाहिल गांधी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी, मूलतः हरियाणा के सोनीपत का निवासी है जो वर्तमान में इंदिरा नगर, विनोबा नगर, तारबाहर क्षेत्र में निवासरत था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया एक कॉलेज छात्रा है जिसकी आरोपी शाहिल गांधी से पहचान कॉलेज के एक सेमिनार के दौरान हुई थी। आरोपी ने खुद को एम.आई. कंपनी से जुड़ा बताते हुए छात्रा को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। निवेश के बाद लाभ न मिलने पर जब छात्रा ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने होटल में बुलाकर रकम लौटाने की बात कही। वहां उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में प्रकरण क्रमांक 977/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(बी) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपी को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...