बिलासपुर

यातायात व्यवस्था बनाने तैनात ट्रेफ़िक जवान बन रहे मानवता की मिसाल, ड्यूटी के साथ ही विभाग का बढ़ा रहे मान

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शहर की ट्रेफ़िक व्यवस्था को संभालने के अलावा मानवता की मिसाल बन रहे है जो सम्मान के हकदार है। ड्यूटी के दौरान आम लोगो की मदद करना दुसरो के लिए भी संदेश है, जिससे सभी को सिख लेनी चाहिए….दरअसल रविवार की शाम 6 बजे इस ब्रिज में एक दिव्यांग अपनी ट्राइसिकल से ब्रिज पार कर महाराणा प्रताप चौक आना चाह रहा था। चढ़ाई बहुत थी, ट्रैफिक जाम का समय था, जहाँ ट्रैफिक पुलिस के एक जवान पीआर साहू (508) ने एक हाथ में वायरलैस सैट पकड़ा और दूसरे हाथ से ब्रिज के उस पार से धक्का देते हुए और ट्रैफिक से उस दिव्यांग को बचाते हुए इस पार कराया,

आम तौर पर सारा ट्रैफिक किसी वीआईपी के लिए रोका जाता है, लेकिन पीआर साहू ने इस दिव्यांग के लिए बीच बीच में ट्रेफ़िक को धीमा कर जिस मानवता का परिचय दिया, वह समाज में सम्मान और दूसरों के लिए सीख के योग्य है। शायद उस दिव्यांग ने भी यह कल्पना नहीं की होगी, कि ट्रैफिक पुलिस से उसे ऐसी मदद मिल सकती है, कि उसके लिए पूरे ट्रैफिक का ख्याल रखा जाए। पीआर साहू ने बकायदा उस पार से इस पार उस ट्राइसिकल को हिफाज़त से, नज़ाकत से पहुंचाया। जब बीच ब्रिज में उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने मना भी किया, कि मत लीजिए, उन्होंने कहा- वो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। वैसे जो लोग तिफरा ओवरब्रिज से परिचित हैं, उन्हें यह मालूम जरूर होगा कि यहां ट्रैफिक पुलिस वाकई बहुत मेहनत करती है, चाहे धूप हो, बरसात हो या फिर ठंड..जहाँ अक्सर ट्रेफ़िक जवान किसी बुजुर्ग महिला या बच्चों को सड़क पार कराते रहते है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...