छत्तीसगढ़

ट्रक कंटेनर चालक से पैसों और डीजल की लूट करने वाला 1 और आरोपी गिरफ्तार… अब तक 5 आरोपी भेजे गए जेल

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – फिल्मी स्टाइल में कंटेनर वाहन को रोककर ड्राइवर से लूटपाट और डीजल की लूट करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने प्रयुक्त बोलेरो वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था। वही पांचवे आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाने में 21.03.2024 को मजगंवा निवासी जागेश्वर कुर्मी जो की कंटेनर क्रमांक एमपी-17 सी-6267 का ड्राइवर है। उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई की दिनांक 21.03.2024 को रात्रि करीबन 01ः00 बजे वह कंटेनर को कंट्रक्सन साईड में ले जा रहा था कि एसएसवी अस्पताल के सामने मेन रोड बलौदा के पास पहुंचा था कि पीछे तरफ से आ रही सफेद कलर का बोलेरो वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा इसकी गाडी को हाथ दिखाकर रोकवाया तब प्रार्थी के अपनी गाडी रोकी उसी समय सफेद बोलेरो में सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के राड से मारा जिससे बांये पैर, कमर में चोंट लगा है और प्रार्थी के जेब में रखे 2200 रूपये को छीन लियाऔर उसके अन्य 02 साथी जो सफेद बोलेरो वाहन में सवार थे के द्वारा बडी-बडी जरिकेन डिब्बा लेकर आये और बारी-बारी से 200 लीटर डीजल को जरिकैन डिब्बा में भरकर लुट कर अकलतरा तरफ भाग गए थे। इधर मामले में पुलिस ने जांच के बाद बिरगहनी निवासी शेखर चंद्रकार , उमरांव पाटले उर्फ नानु पाटले , तनौद निवासी विजय कुमार साहू , अनुराग लहरे उर्फ टेंगना को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना के मुख्य आरोपी बिरगहनी निवासी दिलेश कुमार कुर्रे फरार चला था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच बलौदा पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला जिसपर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलोरो वाहन क्रमांक CG 12 BM 7456 को जब्त कर लिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर0 श्याम राठौर, युवराज सिंह एव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,