बिलासपुर

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की मल्हार में हुई सामाजिक बैठक , नए पदाधिकारियों का किया गया चयन

उदय सिंह

फिल्म पद्मावती के विरोध से राष्ट्रीय पटल पर उभरी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन को छत्तीसगढ़ में भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। खासकर बिलासपुर जिले में संगठन के साथ लगातार बड़े नाम जुड़ने से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मजबूत होती नजर आ रही है। एक बार फिर से संगठन को मजबूत करने, सामाजिक प्रतिबद्धता को ताकत देने और नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए मल्हार मोती सागर तालाब के पास राजपूत समाज के वरिष्ठ सदस्य सुमेर सिंह के फार्म हाउस में संगठन की बैठक बुलाई गई।

जिसमें समाज के वरिष्ठ सुमेर सिंह अरुण सिंह हरबंस सिंह भंजन सिंह अजय सिंह और राघवेंद्र सिंह समेत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए। तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी मेल मिलाप के साथ क्षत्रिय समाज को संगठित करने पर जोर दिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के ध्वज तले इकट्ठा हो रहे राजपूतों ने राष्ट्रीय मर्यादा, मान सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को यहां दोहराया। संगठन को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत यहां तुकेश सिंह के साथ विनोद सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजेश क्षत्रिय को नई जिम्मेदारी दी गई। सदस्य को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय ने एकता की ताकत का उदाहरण देते हुए संगठित होने का आवाहन किया और कहा कि सभी परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रवादीता निभाने की परंपरा को कायम रखने के उद्देश्य के साथी करणी सेना को आगे बढ़ना है। कार्यक्रम का संचालन संभाग सचिव वीपी सिंह ने किया। यहां बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर चांपा और अकलतरा समेत प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए । जिसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चित्रसेन सिंह, संभाग संगठन प्रमुख दिनेश सिंह,संभाग अध्यक्ष बी पी सिंह जिला प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा युवा जिला अध्यक्ष उदय सिंह, जैसे बड़े नाम शामिल रहे, जिन्होंने बैठक में संगठन को मजबूत बनाने अपने सुझाव दिए और उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से यह उद्देश्य पूरा होगा। इस दौरान टूकेश सिंह, विनोद सिंह ,राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह और को नई जिम्मेदारी प्रदान की गई । मल्हार में आयोजित इस बैठक में करीब 400 सदस्य और पदाधिकारी जुटे। बैठक के पश्चात सभी सह भोज में भी शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य...