बिलासपुर

वार्ड 69 से प्रकाश यादव को जीत दिलाने कार्यकर्ता जूटे प्रचार में, महिला समर्थकों ने थामा मोर्चा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- निकाय चुनाव को लेकर रेल्वे परिक्षेत्र के बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 में बीजेपी के पार्षद को जिताने इन दिनों युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है क्षेत्र के महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पार्षद भी बिलासा दाई नगर के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव के समर्थन कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा की साख मजबूत करने बिलासा दाई नगर के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव के जनसंपर्क कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद उपस्थित होकर आम जनता से रूबरू हुए,इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे परिक्षेत्र में छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर आम जनता परेशान रहती है जिसको लेकर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है पूर्व में भी भाजपा पार्षदों द्वारा साफ-सफाई जैसे मुद्दों को लेकर पहल की जा रही थी जिसका असर चुनाव प्रचार के दौरान इन दिनों देखने को मिल रहा है बिलासा दाई नगर के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को इन दिनों महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है क्योंकि भाजपा के रीति नीति से रेल्वेकर्मी वाकिफ है और भविष्य में भी उनके निर्णय ऊपर साथ देने की बात कह रहे हैं।

बंटी को जिताने पूर्व पार्षदो ने उठाया बीड़ा…

यूं तो बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 में कांग्रेस और भाजपा कि आर-पार की लड़ाई है जिसमें कॉन्ग्रेस और बीजेपी के दो प्रत्याशी रेलवे क्षेत्र के चुनावी दंगल में आमने-सामने हैं विगत पंचवर्षीय की तरह ही इस निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के पार्षद लाने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सघन रूप से कार्य कर रहे हैं बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को जिताने भाजपा के पूर्व पार्षदों का विशेष योगदान इन दिनों धरातल में देखने को मिल रहा है जनसंपर्क के द्वारा रेलवे क्षेत्र,तारबाहर सहित अन्य क्षेत्रों के पूर्व पार्षद भी भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी के सघन जनसंपर्क में कंधे से कंधा मिलाकर आम जनता को भाजपा के पक्ष पर वोट करने प्रेरित कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट