पेण्ड्रा

एटीएम पिन कोड और सीवीवी नंबर से धोखाधड़ी,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को 1 लाख 78 हजार का चूना, एटीएम में गया था पैसे निकालने तभी अज्ञात व्यक्ति ने लिया झांसे में…..मैसेज आने पर हुई घटना की जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले के गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले बस्ती में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छबिराम मांझी को अज्ञात लोगों ने एटीएम बूथ में अपने झांसे में लेकर एटीएम पिन और सीवीवी नंबर जानकर लाखों का चूना लगा दिया है, बैंक से मैसेज आने के बाद प्रार्थी को इस धोखाधड़ी को जानकारी हुई, जिसने पेंड्रा थाना पहुँचकर तत्काल इसकी शिकायत की है।

दरअसल प्रार्थी छबिराम बैलेंस जाने पेंड्रा बस स्टैंड स्थित आईडीबीआई एटीएम पहुँचा था, जहाँ उसने अपने एसबीआई एकाउंट के एटीएम से बैलेंस जानने की कोशिश की, लेकिन प्रोसेस पूरी न होने की वजह से जानकारी नहीं मिल पाए इसी दौरान पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने छविराम से एटीएम कार्ड कैसे उपयोग करते हैं यह बतलाया गया जिसने साथी राणा तरीके से एटीएम पिन और सीवीवी कोड की जानकारी हासिल कर ली जैसे ही प्रार्थी एटीएम बूथ से बाहर निकला वह अज्ञात व्यक्ति की गायब हो गया

कुछ समय बाद प्रार्थी के मोबाइल में पैसे निकाले जाने का मैसेज प्राप्त हुआ जिससे प्रार्थी को जानकारी हुई कि उसके एसबीआई बैंक अकाउंट से विभिन्न माध्यमों से पैसों का ट्रांसफर और विद्रोह किया गया है प्रार्थी छबीराम ने जब इस संबंध में बैंक से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि एक लाख 78 हजार रुपए विभिन्न ट्रांजैक्शन से निकाले गए हैं पीड़ित ने तत्काल शिकायत पेंड्रा थाने में की है।

6 दिनों में निकाले एक लाख 78 हजार

प्रार्थी ने बताया कि पैसे निकालने की शुरुआत 4 दिसम्बर से हुई है और 9 दिसम्बर तक लगातार ट्रांजेक्शन हुए है, मामले में पेंड्रा पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है, वही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो सकती है, जिसके लिए पुलिस प्रयास में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...