कोटा

कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

रमेश राजपूत

कोटा – शादी का झांसा देकर महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने और उसके दिवंगत पति की बीमा राशि के करीब 5 लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप में बेलगहना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश पांडे 35 वर्ष, पिता राजेंद्र पांडे, निवासी बेलगहना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 2 अक्टूबर 2026 को थाना कोटा में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी राकेश पांडे ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। घटनास्थल बेलगहना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण मामले की जांच चौकी बेलगहना को सौंप दी गई।

घटना के बाद से फरार था आरोपी

मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रात के समय अपने घर के आसपास पहुंचा है और वहां से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बीमा राशि हड़पने का भी गंभीर आरोप

पीड़िता ने आरोपी पर आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, उसके पति की बीमा राशि के रूप में प्राप्त करीब 5 लाख रुपये आरोपी ने अपने कब्जे में ले लिए। ऐसे में मामले में कथित दुष्कर्म के साथ-साथ बीमा राशि हड़पने के आरोपों की जांच भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...