बिलासपुर

एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग….रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की सोने की चेन लूटकर फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के संपदा कैंपस में सोमवार रात एक महिला से लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एसईसीएल में पदस्थ महिला कर्मचारी को निशाना बनाते हुए स्कूटी सवार बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली। महिला ने जब इसका विरोध करते हुए चेन बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला के गले और शरीर पर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

रास्ता पूछने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, संपदा कैंपस निवासी सुमन सिंह एसईसीएल में पदस्थ हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वे रोजाना की तरह कैंपस में टहलने निकली थीं। आमतौर पर वे पड़ोसियों के साथ वॉक करती थीं, लेकिन उस दौरान अकेली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और रास्ता पूछने के बहाने उनसे पूछा कि बसंत कहां रहता है? महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली।

चेन बचाने का किया प्रयास, बदमाश ने कर दी मारपीट

अचानक हुई इस वारदात से घबराने के बजाय सुमन सिंह ने बदमाश का विरोध किया और अपनी चेन बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। छीना-झपटी के दौरान महिला के गले पर खरोंचें आईं और शरीर पर भी चोटें लगीं। इसके बाद आरोपी स्कूटी से तेजी से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कैंपस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें संदिग्ध युवक और उसकी स्कूटी नजर आ रही है। पुलिस हुलिए और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। कैंपस में महिला के साथ हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। देर रात टहलने निकली महिला को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स...