बिलासपुर

बिलासपुर में फायरिंग की घटना…पीड़ित परिवार दहशत में, थाने में हुई शिकायत दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  न्यायधानी बिलासपुर में आज सुबह-सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है। सरकंडा थाने में इस घटना की शिकायत करते हुए पीड़ित युवक ने बताया है कि आज सुबह घर के बाहर खड़ी उसकी कार में कुछ युवक आये और फायरिंग कर भाग गए। भागने वाले युवक वैगन आर कार में सवार थे, पीड़ित ने उनके भागने का वीडियो भी बनाया है पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत सरकंडा पुलिस में दर्ज दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक सूर्या विहार निवासी शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज हुए बताया है, कि आज सुबह 7:30 बजे के आसपास दो युवक वैगनआर कार में उनके घर के पास आए और घर के सामने खड़ी उनकी स्विफ्ट कार में तीन बार फायर कर फरार हो गए,

फायरिंग से गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है। घटना को अंजाम देकर वैगन आर कार सवार युवक बसंत वाटिका की तरफ भागे, पीड़ित ने उनका पीछा कर उनके गाड़ी के भागने का वीडियो भी बनाया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार गाड़ी का नंबर सीजी 10 एसी 9815 है।

पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि उक्त घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उसने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। वहीं जानकारों की माने तो फायरिंग एयर गन से की गई है वही सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...