रतनपुर

अवैध धान की आवक रोकने लगातार कार्रवाई, फिर दो पिकअप वाहन को गया पकड़ा और कई क्विंटल धान किया गया जब्त….पुलिस भी आई कार्रवाई के मूड में

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- जिले में अवैध धान की आवक को रोकने राजस्व विभाग के अलावा मंडी विभाग के अधिकारी सक्रियता से परिवहन और भंडारण की जांच कर रहे है, इसीक्रम में पुलिस विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिनके द्वारा सघन जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। रतनपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने 4 पिकअप वाहनों से 225 बोरियों में भरे धान को पकड़ा है, जिन्हें पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग और मंडी विभाग को सौप दिया गया है।

लगातार जारी कार्रवाई

रविवार को रतनपुर पुलिस के द्वारा लावारिस हालत में 126 कट्टी धान जब्ती के बाद सोमवार की सुबह फिर से 2 पिकअप से 109 कट्टी धान जब्त किया गया है । जहां पर से उसने राजस्व विभाग के साथ मंडी विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए इसकी सूचना दी गई है । जहां पर पहुंचकर वे दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे, दरअसल रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनपुर हाई स्कूल के पास 2 पिकअप में संदिग्ध धान लोड है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें वहां पर दो पिकअप लावारिस हालत में मिले।

पिकअप क्रमांक सीडी 10 सीडी 2163 में 66 कट्टी और सीजी 10 एक्स 2358 में 60 कट्टी धान मिली है। कुल 126 कट्टी धान मय पिकअप जप्त कर पुलिस रतनपुर थाना ले आई है । जहां पर वाहन रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। एक पिकअप में साहू किराना स्टोर भाड़ी लिखा हुआ है । यह पहला मामला नहीं है जब रतनपुर में इस तरह अवैध धान की जब्ती हुई है। क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से धान की खरीदी बिक्री की जा रही है लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह सख्त है और शासन के निर्देशानुसार लगातार अवैध थान की जब्ती की जा रही है और संबंधित पर कार्यवाही भी जारी है। फिलहाल रतनपुर पुलिस 126 कट्टी धान जप्त कर आरोपी की तलाश कर रही है, इसी तरह सूचना मिली कि 2 पिकअप में धान रतनपुर बाईपास मार्ग से राइस मिल में बिक्री के लिए लाया जा रहा है ।

तब उसने सांधी पारा बायपास मार्ग में पहुंचकर पिकअप क्रमांक सीजी 10 सी 9429 को पकड़ लिया ,पूछताछ में बताया गया कि इसे धान को सिद्धिविनायक राइस मिल लेकर आ रहा था । पिकअप को चेक करने पर पता चला कि उसमें 60 कट्टी धान लोडिंग है, वही एक और वाहन वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 0164 में धान लेकर रतनपुर राइस मिल में बिक्री के लिए लेकर जा रहा था । तब रतनपुर पुलिस ने पहुंचकर उक्त पिकअप को जप्त कर लिया, जहां पर पिकअप को चेक करने पर इसमें 49 कट्टी धान बरामद किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- सात समंदर पार से बिलासपुर पहुंची मेहमान, लाल साड़ी में सजी महिलाओं के बीच बोलीं - अद्भुत है ... 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...