मुंगेली

शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

मुंगेली – पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के शासकीय बैंक खाते से 26.87 लाख रुपये के अनाधिकृत लेन-देन के मामले में मुंगेली पुलिस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टिकेश कुमार 30 वर्ष, निवासी खैरवाही, थाना चारामा, जिला कांकेर, हाल निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, कलेक्टर मुंगेली के निर्देश पर पर्यावरण अधोसंरचना विकास मद के शासकीय खाते से हुए संदिग्ध लेन-देन की जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 30 सितंबर 2025 से 8 अक्टूबर 2025 के बीच खाते से कुल सात बार अनाधिकृत ट्रांजेक्शन किए गए। इन लेन-देन में कुल 26 लाख 87 हजार रुपये की राशि का आहरण और पुनः जमा कर अनियमित रूप से लेन-देन किया गया।

विवेचना के दौरान बैंकिंग रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि आरोपी टिकेश कुमार 29 अगस्त 2022 से 27 जनवरी 2026 तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा में क्लर्क के पद पर पदस्थ था। उसे केवाईसी, मोबाइल नंबर लिंकिंग, खाता संचालन, एनईएफटी/आरटीजीएस सहित राशि अंतरण से जुड़े बैंकिंग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को शासकीय खाते से आरोपी के व्यक्तिगत बैंक खाते में 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 1 अक्टूबर को मंजुलता पटेल के खाते में क्रमशः 9.19 लाख और 9.18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इनमें से 1.61 लाख रुपये अतिरिक्त राशि होने के कारण शासकीय खाते में वापस हो गए। बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की प्रथम दृष्टया भूमिका सामने आने पर पुलिस ने धारा 318(4) और 316(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया। मामले में विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...