जांजगीर चाँपा

49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट्री

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जमीन को भारमुक्त और विवादरहित बताकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही जमीन का सौदा करने के बाद उसके हिस्से की भूमि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दी। वहीं दूसरी संपत्ति के नाम पर भी 20 लाख रुपये लेने के बाद उसे बैंक में बंधक रखा गया था। पुलिस ने आरोपी हरिशंकर गुप्ता 44 वर्ष निवासी मारुति विहार कॉलोनी चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार तहसील रोड, बरपाली चौक चांपा निवासी वरुण सोमानी ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी हरिशंकर गुप्ता ने ग्राम पोड़ीकला स्थित कुल 22 खसरों की करीब 4.95 एकड़ भूमि को भारमुक्त और विवादरहित बताते हुए 29.70 लाख रुपये में सौदा किया था। रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी ने 14 जुलाई 2025 को विक्रय इकरारनामा भी निष्पादित कराया। इसके बाद आरोपी ने उक्त भूमि में से 9 खसरों की करीब 2.37 एकड़ जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर उसकी रजिस्ट्री करा दी। जब शेष भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। संदेह होने पर राजस्व अभिलेखों की जांच कराई गई, जिसमें जमीन के बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई। मामला यहीं नहीं रुका। आरोपी ने प्रार्थी के पिता से भी चांपा स्थित भूमि-मकान को भारमुक्त और विवादरहित बताकर 20 लाख रुपये लिए थे। जांच में यह संपत्ति भी बैंक में बंधक पाई गई। इस तरह दोनों मामलों में कुल 49.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई। शिकायत के आधार पर चांपा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...