पचपेड़ी

पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में एक दर्दनाक हादसे में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली करीब साढ़े 9 साल की बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बच्ची रात में अपने घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 7.55 बजे की है। ग्राम कुकुर्दीकला निवासी सुधा साहू, पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू, उम्र करीब साढ़े 9 वर्ष, रात में अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी।

इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आनन-फानन में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि सुधा साहू चौथी कक्षा में पढ़ती थी। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घर में सो रही बच्ची को सांप के डसने की इस घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। घटना के बाद परिजनों ने सांप को भी पकड़ लिया था, जिसकी पहचान जहरीले कोबरा के रूप में की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,