बिलासपुर

पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला…एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।23 सितंबर को जारी आदेश में छह आरक्षकों का तबादला किया गया है।

आरक्षक अश्वनी पटेल को थाना तखतपुर से सिविल लाइन, सुमंत कुमार कश्यप को तखतपुर से कोनी, खेमंत पाल को तखतपुर से सिरगिट्टी (सीसीटीएनएस), आकाश मनहर को सिरगिट्टी से तखतपुर (सीसीटीएनएस), मनोज कुमार साहू को सिविल लाइन से तखतपुर और अमित कुमार यादव को कोनी से तखतपुर भेजा गया है। वहीं, 24 सितंबर के आदेश में 16 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक अल्फोंस टोप्पो को रक्षित केंद्र से सकरी, गणेश राम महिलांगे को सकरी से रतनपुर, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय को रक्षित केंद्र से मस्तूरी,

राजकुमार वस्त्रकार को सकरी से हिर्री और राकेश टांडे को पचपेड़ी से बिल्हा भेजा गया है। इसके अलावा एएसआई प्रतीम सिंह को कोनी से कोटा, कृष्ण कुमार मरकाम को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और अरविंद शर्मा को रक्षित केंद्र से कोनी पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय को चौकी बेलगहना, प्रिया दास केसकर को मस्तूरी, जय प्रकाश खाण्डे को बिल्हा भेजा गया है। आरक्षक रितेश, अमित पोर्ते व विकास कुर्रे की भी नई पदस्थापना की गई है। महिला आरक्षक रूपांजली सोनचे को रक्षा टीम बिलासपुर और संतोषी तम्बोली को सरकंडा थाना भेजा गया है। अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज,