छत्तीसगढ़बिलासपुर

आग में झुलस कर पति पत्नी की मौत, दोनों ने किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह

पड़ोसियों की मानें तो पति पत्नी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह किया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

प्रेम विवाह में से जब प्रेम निकल जाता है तो बचता है सिर्फ विवाद।विवाह नहीं। ऐसा ही कुछ उस जोड़े के बीच भी हो रहा था , जिनको आग में झुलसे हालत में लेकर मंगलवार को पड़ोसी जिला अस्पताल पहुंचे थे ।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में पत्नी भी चल बसी । मामला तिफरा का है। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने बताया कि चकरभाटा के ग्राम गया में रहने वाले शैलेंद्र सूर्यवंशी ने अपने ही पड़ोसी प्रमिला के साथ करीब डेढ़ साल पहले अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। शैलेंद्र के परिवार को बहू के रूप में प्रमिला स्वीकार नहीं थी इसलिए उन्हें घर में पनाह नहीं दी गई। इसके बाद शैलेंद्र अपनी पत्नी प्रमिला को लेकर तिफरा के किराए के मकान में रह रहा था ।शैलेंद्र सूर्यवंशी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। पड़ोसियों ने बताया कि शुरू शुरू में तो दोनों के बीच अच्छी बनती थी लेकिन अभाव की वजह से प्रेम खिड़की से बाहर चला गया और दोनों के बीच रोजाना किसी न किसी बात को लेकर खटपट होने लगी ।पड़ोसियों की मानें तो पति पत्नी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह किया था। लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि उन्होंने मृत्यु पूर्व प्रमिला का बयान लिया है जिसमें प्रमिला ने कहां है कि दोनों पति पत्नी इलेक्ट्रिक हीटर के पास खड़े होकर पेट्रोल को एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में डाल रहे थे। जिस वजह से वे आग की चपेट में आ गए ।वहीं मृतक के परिजनों का दावा है की घर में शार्ट सर्किट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। बयानों की भिन्नता की वजह से मामला रहस्यमयी बनता जा रहा है। पुलिस भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही । फिलहाल पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान लेकर मामले की तह में जाने की कोशिश हो रही है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है जिससे भी शायद किसी नए खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,