बिलासपुर

बुधवारी बाज़ार कपड़ा दुकान में चोरों का आतंक, छत तोड़कर घुसे अंदर…..सीसीटीवी कैमरे से बचने काटा कनेक्शन

रमेश राजपूत

बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र के बुधवारी बाज़ार में एक बार फिर चोरो ने आतंक मचाया है, मुख्य बाजार में रोड पर स्थित वाधुमल रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात चोरों ने छत को तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया है। जिन्होंने दुकान से कपड़े और नगदी को पार किया है। दिलचस्प बात यह रही कि चोरो ने दुकान में अपने पुराने का कपड़े निकाल दिए और नए कपड़े पहनकर भाग निकले। दुकान संचालक राजेश रमनानी ने बताया कि दो साल पहले भी उनकी दुकान में इसी तरह से चोरी की गई थी और एक बार फिर उनके यहाँ ठीक उसी तरह चोरी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे को किया बंद

अज्ञात चोरों को पता था कि दुकान के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लिहाज़ा उन्होंने सबसे पहले कैमरे का कनेक्शन काट दिया जिसके बाद दुकान की तलाशी ली, जहाँ से उन्होंने कितने का माल पार किया फ़िलहाल इसका आंकलन नही लगाया जा सका है।

इस चोरी में नाबालिगों पर संदेह

छत में बनाये गए छेद से और कपड़ो से यह साफ है कि अज्ञात चोर नाबालिग हो सकते है, जो बड़े ही शातिर तरीके से चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाते है। इस बार भी अज्ञात चोरों ने पुलिस डॉग स्क्वायड को चकमा दे दिया, जो दुकान से निकलकर बाज़ार होते हुए रेलवे स्टेशन के पास भटक गई।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...