रतनपुर

फ़िल्मी स्टाईल में रतनपुर-कोटा मार्ग पर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार… दो बाइक और नकदी बरामद

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 6,300 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं और पूर्व में भी लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार भेड़ीमुड़ा निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मामा के गांव नेवरा (कोटा) से 15 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे घर लौट रहा था। रतनपुर-कोटा मार्ग स्थित भैंसाझार मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और जेब में रखे 5 हजार रुपये लूट लिए।
इसी दौरान ग्राम खैरा निवासी अरुण कुमार राज भी कोटा से रतनपुर आ रहे थे। आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और उनसे 15 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने पूर्व में लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुके गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों शिवप्रसाद यादव, अनवर खान और ओमप्रकाश पोर्ते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से यामाहा आर-15 और बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल, 6,300 रुपये नकद बरामद किए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना रतनपुर की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी