मल्हार

VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौहा में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना में घर का ताला और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी पार कर दी गई। पूरी वारदात घर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चौहा निवासी विवेक राय ने मल्हार चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां गांव में अकेली रहती हैं। 10 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उनका बड़ा भाई मां को अपने साथ बिलासपुर ले गया था। इसके बाद घर सूना पड़ा रहा। 13 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य गांव पहुंचे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

अलमारी में रखे चांदी के छह जेवर, सोने के तीन गहने, करीब 20 हजार रुपये के कीमती आभूषण तथा 15 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर