बिलासपुर

शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला…लहूलुहान पिता ने भाग कर बचाई जान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सागर में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सागर निवासी एवं गांव के कोटवार छोटेलाल रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा चंद्र कुमार शराब पीकर घर पहुंचा। पिता ने उसे शराब पीने, कोई काम नहीं करने और मोटरसाइकिल गिरवी रखने की बात पर समझाइश दी। इससे नाराज होकर चंद्र कुमार आगबबूला हो गया और घर के आंगन में अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब छोटेलाल ने उसे गाली देने से रोका तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में छोटेलाल के बाएं हाथ की कलाई और बाएं कुल्हे के पास गंभीर चोट आई तथा खून बहने लगा। किसी तरह उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और गांव के प्रदीप सतनामी को पूरी घटना की जानकारी दी। घायल छोटेलाल को 108 एंबुलेंस की सहायता से तखतपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद उन्होंने सकरी थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।सकरी पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला...लहूलुहान पिता ने भाग कर बचाई जान, बिलासपुर:- रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी...मौत की वजह तलाश रही पुलिस, फ़िल्मी स्टाईल में रतनपुर-कोटा मार्ग पर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार... दो बाइक और नकदी बरामद कलमीटार नहर के पास फिल्मी अंदाज में लूट...बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को बनाया निशाना 'मैं परेशान हूं' ... सुसाइड नोट छोड़ नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या...फंदे पर लटका मिला शव ऑपरेशन 'आघात' में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी... 552 किलो गांजा, तीन कारें सहित दो तस्कर गिरफ्तार गुप्त नवरात्र आज से प्रारंभ..मां महामाया मंदिर में घटस्थापना के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश