बेमेतरा

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, 4 वर्षीय बच्ची की मौत..

डेस्क

बेमेतरा- नगर पालिका सीमांतर्गत ब्राह्मण पारा में बोलेरो के ठोकर से बाइक सवार 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड 6 इंदिरा आवास मोहभट्ठा निवासी बलराम देवांगन, उषा देवांगन कृति देवांगन तथा सोहनी गंधर्व अपने दुपहिया वाहन से मुख्यालय की ओर जा रहे थे तभी पीछे से बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी सेवन बीआर 8551 के चालक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी ठोकर लगने से बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल बलराम और वर्षा को भर्ती किया एवं सोहनी गंधर्व की गंभीर हालत को देखते हुए मेकाहारा रिफर किया गया तथा 4 वर्षीय बालिका को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया, पीएम के बाद मासूम बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया गया वही मामले में पुलिस ने वाहन चालक राजेश वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम उखरा के खिलाफ धारा 279, 337, 304 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...