मल्हार

मतगणना अपडेट:- मल्हार नगर पंचायत से कांग्रेस को बहुमत, 15 वार्ड में से 9 में मिली जीत…

डेस्क

मल्हार- निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का दौर मंगलवार सुबह से शुरू हो गया है जिसमें बिलासपुर से लगे मल्हार नगर पंचायत के 15 वार्डों में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलने लगा था, सुबह पहले दौर में ही मतगणना में भाजपा, कांग्रेस व अन्य की अपेक्षा बढ़त बनाए हुए थे, तो वही कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख पार्टियों को चुनौती दे रहे थे। मल्हार नगर पंचायत में शुरुआती दौर में भाजपा का रुझान मतगणना के दौरान देखने को मिला,लेकिन जैसे-जैसे बैलेट पेपरों की गिनती में तेजी आई वैसे वैसे कांग्रेस ने बीजेपी को टक्कर देते हुए नगर पंचायत मल्हार में अधिकांश वार्डो में कोंग्रेस प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त किया है। आपको बता दे नगर पंचायत मल्हार में कांग्रेस को भारी बहुमत मिली है आंकड़ों की मानें तो मल्हार नगर पंचायत में 15 वार्डों में से कांग्रेस ने 9 सीटों पर अपना कब्जा बनाया है तो वहीं भाजपा के खाते में केवल 6 ही सीटें आई हैं

नगर पंचायत मल्हार में इन्होंने बजाया जीत का डंका..

नगर पंचायत मल्हार में मंगलवार को मतगणना के दौरान कांग्रेस को मिली बहुमत कांग्रेस को 9 सीट व भाजपा को 6 सीट मिली है। जिनके लिस्ट इस तरहा है।

1 हीरा सिंह – कांग्रेस

2 बानवली – भाजपा

3 सजनी कैवर्त – कांग्रेस

4 दुर्गेश निसाद- कांग्रेस

5 जस्सी सिंह – भाजपा

6 संतोष देवांगन- भाजपा

7 सुजीत – कांग्रेस

8 धनेश्वरी भारद्वाज- कांग्रेस

9 लक्षमण कांत – कांग्रेस

10 अनिल कैवर्त – कांग्रेस

11 विष्णु कैवर्त – कांग्रेस

12 मोहन कैवर्त- कांग्रेस

13 नारायण यादव – भाजपा

14 सुरेंद्र सिंह – भाजपा

15 पुष्पा साहू – भाजपा

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,