बिलासपुर

शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर अधिक मुनाफ़ा कमाने का झांसा….ब्रोकर बनकर आरोपी ने 35 से 40 करोड़ का किया गोलमाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने शेयर बाज़ार में निवेश के नाम पर करोड़ो के एक फर्जीवाड़े को उजागर किया है, जिसमें एक आरोपी को पकड़ा गया है, शिकायत के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक आरोपी ने 35 से 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, हालांकि अब तक 14 करोड़ रुपए तक के दस्तावेज रसीद के रूप में प्राप्त हो चुके है, जिसके साथ ही बैंक स्टेटमेंट आदि की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को शिकायत मिली कि उषा लता कॉम्प्लेक्स किम्स हॉस्पिटल के सामने साईं कृष्णा इन्वेस्टमेट नाम की एक दुकान है। जो लोग इनको पैसे दिए थे उनको सितंबर 2023 से पैसा रिटर्न करना बंद कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर पूछताछ की गई तो पता चला कि विनायक कृष्णा रात्रे नाम का व्यक्ति जो अपने आप को शेयर मार्केट का ब्रोकर बताता है लोगों से इन्वेस्ट के नाम पर पैसा लेता है आवेदक के द्वारा दी गई डॉक्यूमेंट जिसमे इकरारनामा, ऑफर स्कीम, खातों के स्टेटमेंट की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि इसके पास सिर्फ गुमास्ता लाइसेंस है और साईं कृष्णा इन्वेस्टमेंट नाम की कंपनी फर्जी है इसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है साथ ही आरोपी ने जिन ब्रोकर के लाइसेंस दिखाए है उसमें आनंद रात्रे, शानू खान का नाम दर्ज है।पैसे लेने का तरीका – यह लोगों से बोलता है कि मुझे पैसे दो मैं इसे शेयर मार्केट में लगाकर तुमको पांच-पांच या 10% के हिसाब से प्रतिमाह फिक्स रिटर्न करूंगा इस झांसे में आकर बहुत से लोग अधिक रिटर्न के लालच में इसको खाते में पैसा देते थे यह बाकायदा इनको पैसे का रिटर्न देता था साथ ही डेली एक फर्जी हैंडल से मैनेज करता था जिसने आपका नाम और डेली का रिटर्न लिखा रहता था। इस झांसे में आकर लोग और पैसा इन्वेस्ट करना चालू कर दिए कुछ मेडिएटर भी बने जो बाकी लोगों को अपने रिश्तेदारों से पैसा लेकर इनको ट्रांसफर करने लगे इस तरह से एक चैन बन गई अब यह इन पैसों को सर्कुलेट करता था, पैसा लेकर एक से दूसरे को दूसरे का तीसरे को ऐसे ही रोटेड करते रहा।पैसे का ऊपयोग – अपनी आलीशान और लजीज जिंदगी के लिए सभी पैसों का उपयोग करता था, थाईलैंड गोवा ट्रैवल इन ऑफर देता था, कुल फ्रॉड के अमाउंट की अभी तक प्राप्त रसीद बुक के हिसाब से लगभग 14 करोड़ का इन्वेस्टमेंट के नाम से पैसा मई 2023 से अब तक लिया गया है बाकी उसके पहले लगभग जनवरी 2021 से यह सब चल रहा है मतलब कुल मामला लगभग 35 से 40 करोड़ का होगा।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...