क्राइम

बिजली चोरी करने वाले किसान की करंट लगने से मौत

डेस्क

बिजली चोरी करने के दौरान करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। रतनपुर क्षेत्र के भरवीडीह में रहने वाला सोनू सूर्यवंशी ने अपने खेत के पास मौजूद बिजली के खंबे से अवैध कनेक्शन अपने खेत तक खींचा था। इस कनेक्शन में कई जगह तार कट गए थे, जिसकी मरम्मत के लिए वह पेड़ पर चढ़कर बिजली के तारों में टेप लगा रहा था। इसी दौरान वह नंगी तारों की चपेट में आ गया और बिजली का जबरदस्त झटका लगने से पेड़ से नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और दौड़कर पहुंचे।

किसी ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दे दी। लेकिन सूचना के बावजूद 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची जिसके चलते सोनू सूर्यवंशी की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अनुभा लकडा ने तत्काल अवैध कनेक्शन को कटवाया और मामले में जांच के आदेश दिए।

बिजली की चोरी करना सोनू सूर्यवंशी को महंगा पड़ गया और इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सोनू सूर्यवंशी ने मरम्मत से पहले ट्रांसफार्मर से दो ग्रिप निकाल भी लिया था लेकिन वह एक ग्रीप निकालना भूल गया ।जिस वजह से वह बिजली की चपेट में आ गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,