बिलासपुर

अज्ञात तत्वों का आतंक, घर और गाड़ियों को किया आग के हवाले, एक बार फिर शहर में आगजनी का बड़ा मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर- एक बार फिर असामाजिक तत्वों का ख़ौफ़ शहर की आम जनता के जहन में बसने लगा है घर की चारदीवारी के अंदर रखे सामान के बाद अब आम जनता के वाहनों की भी रखवाली पुलिस नहीं कर पा रही है जिसका जीता जाता उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। जहाँ जरहाभाठा मंझवापारा गोपाल मार्ग में असीम कुमार दास के वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत कार्यालय वन मंण्डल अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार वन मंण्डल कोनी बिलासपुर में कार्यरत्त प्रार्थी असीम कुमार दास ने सिविल लाइन थाने में की है। प्रार्थिया की माने तो रात करीब 12.45 मिनट में उन्होंने कुछ ब्लास्ट होने की आवाज सुनाई दी। जिससे उनकी नींद खुली। जब उन्होंने घर के बाहर जाकर देखा तो घर के बाहर रखी उनकी वाहन क्रमांक सीजी 10 ए ई 9185 रेनाल्ट क्वीड जल रही थी। जिसकी लपटें घर के अंदर भी आ रही थी। जिसको लेकर प्रार्थिया ने तत्काल पड़ोसियों की मदद ली। लेकिन तब तक उनकी कार जलकर खाक हो गई थी।

देर रात चर्च में हुई थी मारपीट की घटना..

जरहाभाठा मंझवापारा गोपाल मार्ग में रहने वाले असीम कुमार दास डिसाइपल्स चर्च ऑफ क्राइस्ट के सेक्रेटरी है। जिनके घर बीती रात अज्ञात लोगों ने आगजनी की घटना को आजम दिया था। जिसके कुछ घन्टे पहले ही। सिविल लाइन स्थित डिसाइपल्स चर्च ऑफ क्राइस्ट में क्रिसमस के मौके पर बुधवार को आराधना करने वाले नाथनियल और पॉल ग्रुप के बीच जमकर विवाद हुआ, मामला इतना बढ़ गया, कि दोनों ग्रुप में हाथापाई भी हुई, ऐसे में दोनों ही घटना के तार आपस मे कही न कही जुड़े जिसकी वास्तविकता पुलिसिया जाच के बाद ही साफ हो सकेगी।

असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने पुलिसिया

कार्यवाही जरूरी..

शहर के रिहायशी इलाकों में विगत कुछ महीनों में कई आगजनी की घटना घटी है जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा घर के बाहर रखे कार बाइक जैसे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है जिसको लेकर स्थानीय पुलिस अब तक कुछ खास करती नहीं नजर आ रही है शायद यही वजह है कि असामाजिक तत्वों के हौसले इन दिनों बुलंद है जो बेखौफ होकर शहर के आम जनता को परेशान करने अतुल है जिसे रोकने स्थानीय पुलिस को अब कड़े कदम उठाने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...