बिलासपुर

धान खरीदी केन्द्र सेंदरी का निरीक्षण किया प्रभारी सचिव ने

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक सिंह ने बिल्हा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति सेंदरी में किये जा रहे धान खरीदी का निरीक्षण किया। केन्द्र में खरीदे गये धान की स्टेकिंग मानक नियम के अनुरूप करने का निर्देश दिया और सभी स्टेकिंग में सही स्टेक कार्ड लगाने कहा। उन्होंने खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, माईश्चर मीटर को भी देखा। केन्द्र में रखे गये विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया। बारदाना पंजी का अवलोकन किया। नये व पुराने बारदानों की उपलब्धता और किसानों को किये गये भुगतान की जानकारी ली। बारदाना पंजी में मिलर्स व पीडीएस से प्राप्त नये व पुराने बारदानों का स्टाॅक की जांच की।

किसानों को दिये जा रहे टोकन के पंजी का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव ने समिति में धान बेचने के लिये आये किसानों से बातचीत की और उनकी समस्या का उचित समाधान करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बारिश हो रही थी। श्रीमती बारिक ने बारिश में धान की सुरक्षा के लिये बनाये गये व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...