मुंगेली

मुंगेली आज धूमधाम से होगी गणेश विसर्जन समितियों द्वारा की जा रही है जोरो से तैयारियां

उदय सिंह

मुंगेली 29 सितंबर 2023। प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी नगर के समस्त गणेशोत्सव समितियों द्वारा 29 सितंबर शुक्रवार को रात्रि 08 बजे से गणेश विसर्जन झांकी के माध्यम से धूमधाम से निकालने की सहमति जताई है , जिसकी तैयारी में गणेश उत्सव समितियां जुटी हुई है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन आज अनंत चतुर्दशी के दिन हवन-पूजन के साथ किया जा रहा है ।। विदित है कि मुंगेली शहर में कई वर्षों से गणेशोत्सव विसर्जन झांकी की भव्यता की अपनी एक अलग पहचान रही है।जो कि पूरे जिले भर में विशेष आकर्षण का केंद्र होती है।इसे पूरे जिले सहित विभिन्न स्थानों के भक्त गण देखने आते है।इस दिन मध्य रात्रि से सुबह तक मनभावन झांकी देखने को मिलता है।धूमाल व डीजे की मधुर थाप में नाचते-गाते भक्त बप्पा को विदा करते है। इस वर्ष विभिन्न गणेशोत्सव समितियों से मिली जानकारी अनुसार 29 सितंबर की रात्रि 08 बजे से मुख्य मार्ग से विसर्जन झांकी निकलना प्रारम्भ होगा। जो कि निर्धारित रूट अनुसार आगे बढ़ेगी।जिस तरह की तैयारी देखी जा रही है उससे कहा जा सकता है कि इस बार की झांकी में मनभावन रूप व विशेष स्वरूप देखने को मिल सकता है।झांकी का विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।सभी समितियां विसर्जन झांकी के लिए अपनी तैयारी में लगी हुई है।
जिले के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश को मना रहे है । इसी कड़ी में ग्राम धपई करही के संजू यादव, मुकेश साहू, नारायण यादव, हेमंत, राजेश यादव, गजाधर, शिवनारायण, रामराज, नरोत्तम, दिनेश, टिकेश्वर, राजभुवन, नरेश, विपिन, वीर शेखर, सितोश, उमेश, सैलेंद्र, देवराज सहित अन्य लोगों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली की कामना की।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...