मुंगेली

लूट के दौरान महिला की हत्या, साल के अंत मे बड़ी वारदात, क्षेत्र में सनसनी….

रमेश राजपूत

मुंगेली- मुंगेली जिले में साल की आखिरी रात लूटेरों ने लूट की वारदात के दौरान महिला की हत्या कर दी। घटना मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत मनोहरपुर गांव की है, जहां एक अधेड़ महिला की लूटेरों ने हत्या कर दी और लाखों की रकम लेकर फरार हो गये। लूट और मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही कमरे के बगल में सोये महिला के पति मनोहर मोहबिया को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पति को घटना की जानकारी तब हुई, जब वो सुबह उठा। उसकी पत्नी घर में खून से लथपथ है। जिसके बाद लोगों को घटना की सूचना दी गयी, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला के सर पर धारदार हथियार से हमला किये जाने की आशंका है। मामले में FIR कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक लूटेरों का सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के मुताबिक महिला के घर से लाखों के जेवहरात व नकदी की भी लूट हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला