जांजगीर चाँपा

प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर….महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की डिमांड,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी से इतना परेशान हो गया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर लिया। मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव से महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक और आरोपी महिला एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12 से 15 दिन पहले महिला ने युवक के निजी और आपत्तिजनक फोटो उसके मोबाइल तथा परिजनों के मोबाइल नंबरों पर भेजना शुरू किया। इसके बाद उसने फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पिछले सात दिनों से उपचाराधीन है। उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर अकलतरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट, मोबाइल संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्य सामने आए, जिन्होंने ब्लैकमेलिंग की पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर महिला आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे तथा आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला