दंतेवाड़ा

विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली…. AK-47 से किया फायर, हुई मौत…. विधायक के बंगले में था तैनात

डेस्क

दंतेवाड़ा- विधायक देवती कर्मा के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के मुताबिक पीएसओ ने AK47 से फायर करते हुए, खुद को गोली मारी है, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। देवती कर्मा का ये पीएसओ काफी दिनों से विधाय़क की सुरक्षा के लिए तैनात था। घटना की वजह प्रथम दृष्टया परिवारिक तनाव माना जा रहा है। निजी सुरक्षाकर्मी का नाम आसोराम कश्यप है, जो छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का जवान था। साथी सुरक्षाकर्मी के अनुसार आसोराम कुछ दिनों से काफी तनाव में था, कल भी बंगला ड्यूटी के दौरान काफी तनाव में था, इस दौरान परिवार के लोगों से उसने फोन पर बात भी की। रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर उसने खुद को गोली मार ली। उसने एक ही गोली चलायी, जो उसकी दाहिनी छाती में लगी, जिसके बाद वह वही गिर गया, जवान का पोस्टमार्टम दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...