बिलासपुर

पदोन्नती में आरक्षण का मामला, स्टे आर्डर के लिए लगाए गए याचिका को हाईकोर्ट ने किया अस्वीकार…प्रक्रिया रहेगी जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- राज्य शासन के विरुद्ध पदोन्नति में आरक्षण की नीति को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई थी, याचिका में याचिकाकर्ता विष्णु प्रसाद तिवारी द्वारा यह कहा गया था कि शासन द्वारा जारी किए गए पदोन्नति में अधिनियम 2019 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित न्याय सिद्धांत के विपरीत है जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा 9 दिसंबर 2019 को पारित आदेश में अधिनियम 2019 को स्थगन कर दिया गया था और शासन को यह अनुमति दी गई थी कि वह नियमित पदोन्नति कर सकते हैं इस आदेश को चुनौती देते हुए अन्य हस्तक्षेपकर्ता द्वारा हस्तक्षेप याचिका प्रस्तुत की गई थी, जिसमें यह कहा गया था कि शासन द्वारा उच्चतम न्यायालय के आदेश के विरुद्ध पदोन्नति की जा रही है जिसमें केवल अनारक्षित वर्गों के लोगों को ही पदोन्नत किया जा रहा है इस पदोन्नति के विरुद्ध यह मांग की गई थी कि जब तक कि प्रकरण उच्चतम न्यायालय में लंबित है तब तक उच्च न्यायालय द्वारा इसमें यथास्थिति का आदेश पारित किया जाए जिसमें हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इस हस्तक्षेप याचिका को अस्वीकार करते हुए शासन को यह आदेश दिया गया है कि वह नियमित पदोन्नति कर सकती है। इस फैसले से राज्य शासन को बड़ी राहत मिली है, आगामी समय में जो पदोन्नति रुकी हुई थी वह प्रशासन द्वारा नियमित रूप से नियमों के अनुरूप किए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश... जर्जर मकान की दीवार ढही...10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों को लगा सदमा, एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी... रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निग... नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार