मस्तूरी पचपेड़ी

कई चोरियों का हुआ खुलासा, लंबे समय से थे दो शातिर चोर सक्रिय….कब्जे से चोरी गए सामान बरामद

उदय सिंह

मस्तूरी– पचपेड़ी पुलिस को तीन चोरी के मामलों में सफलता मिली है। बीते 8 महीनों में अलग अलग जगहो में हुए चोरी के प्रकरणों को स्थानीय पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमे पुलिस ने दो शातिर चोरो को अपने हिरासत में लिया है। यही नही चोरी के सामान को खरीदने वालो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि पचपेड़ी चौक में जलसों निवासी लिंकु मधुकर चोरी के सामान को बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसपर पचपेड़ी पुलिस ने दबिश देकर मौके में ही शातिर चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि वह अपने नाबालिग साथियों के साथ बीते महीनों में च्वाइस सेंटर के दरवाजा का कुंडी तोड़कर अंदर घुस कर एक प्रिंटर मशीन एक कीबोर्ड , एक लैमिनेशन मशीन तथा दराज में रखे 13000 नगदी को चोरी कर ले गए थे। इसी तरह उन्होंने बिनौरी बस्ती के तालाब के पास पोल्ट्री फॉर्म में ताला तोड़कर के अंदर रखें एक खाली इंडेन गैस सिलेंडर एक गैस चूल्हा तीन सीलिंग फैन चोरी की थी। वही करीबन सात आठ माह पूर्व पूर्व ग्राम बूढ़ीखार मोड़ के पास किराना दुकान का ताला तोड़कर मॉनिटर सीपीयू चोरी किया था। इसके अलावा उन्होंने चोरी किए गए प्रिंटर मशीन, की बोर्ड, माउस को ग्राम जलसो निवासी मापाराम कमलाकर को चार हजार में बेचने की जानकारी दी है। साथ ही ग्राम बेला निवासी पिंटू को उन्होंने 8 हजार में गैस सिलेंडर पंखा चूल्हा प्रिंटर मॉनिटर की बोर्ड माउस ,सीपीयू को बेच दिया है। इन सभी वारदातों में चोरी हुए अधिक्तर समान को पचपेड़ी ने बरामद कर लिया है। वही सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज