बिलासपुर

बिलासपुर : हेमूनगर में घर से 2 लाख के सोने के जेवर चोरी….अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर गणपति चौक के पास एक घर से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थिया सरस्वती यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गृहणी हैं और अपने पति व बेटे के साथ रहती हैं। प्रार्थिया के अनुसार, दिनांक 4 जनवरी 2026 को वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, जहां उन्होंने सोने की चूड़ी और अंगूठी पहन रखी थी। शाम करीब 6:30 बजे पार्टी से लौटने के बाद उन्होंने अपने सभी जेवर घर के ऊपर वाले कमरे की आलमारी में रख दिए थे। आलमारी की चाबी भी वहीं छोड़ दी गई थी। 15 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे जब उन्होंने आलमारी का लॉकर चेक किया, तो पाया कि उसमें रखे सोने के जेवर गायब हैं। चोरी हुए सामान में दो नग सोने की चूड़ियां (लगभग 3 तोला), एक बड़ा मंगलसूत्र (2 तोला), एक छोटा मंगलसूत्र (4 ग्राम) और दो सोने की अंगूठियां (13 ग्राम) शामिल हैं। प्रार्थिया ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह चोरी की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती