मुंगेली

कलेक्टर के नाम से फर्जी लेटर हुआ वायरल, स्कूलों में दी गई है दो दिनों की छुट्टी, मामले में जांच कर एफआईआर के निर्देश…

रमेश राजपूत

मुंगेली- जिले में ठंड की वजह से 9 और 10 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी के निर्देश जारी करने वाला कलेक्टर के नाम से एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है, जिसमे कहा जा रहा है कि शीतलहर के कारण जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण मैं डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मुंगेली जिले के समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक नर्सरी सहित… 9 एवं 10 जनवरी को अवकाश घोषित करता हूं, आदेश में यह भी कहा गया है कि मीडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल यथावत समयानुसार संचालित किए जाएंगे, इस फर्जी आदेश के सोशल मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया है,

जिसके बाद से कई स्कूलों में जहाँ छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है, तो कुछ निजी स्कूलों में छुट्टी भी दे दी गई है। इस वायरल आदेश की जानकारी कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को हुई तो उन्होंने बताया कि यह आदेश मेरे कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है, सभी स्कूल निर्धारित समय अनुसार संचालित रहेंगे, वहीं मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को वायरल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दे दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला