जांजगीर

पुलिस एक्शन:- फिर पकड़ी गई 4 लाख 65 हजार नगदी और लाखों के कपड़े, जारी है सघन चेकिंग

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जांजगीर पुलिस ने एकबार फिर चैकिंग प्वाइंट में दो अलग अलग गाड़ीयो से एक लाख 34 हजार के कपड़े सहित 4 लाख 65 हजार नगदी रकम बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी और एसएसटी के द्बारा चैकिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम द्वारा नेशनल हाइवे रोड सारागांव में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक मारुति एक्सएल 6 कार पर टीम को संदेह हुआ।

जिसपर उसे रुकवाकर उसकी जांच कि गई। जिसमे से पुलिस को 333 नग कुर्ता 60 नग अन्य कपड़ा साहित 1,34,978 के कपड़े बरामद हुए है। वही कार में सवार गोरखपुर जबलपुर निवासी सचिन खत्री ने इस संबंध मे कोई भी पुख्ता सबूत पेश नही किया गया।

इधर शनिवार को शिवरीनारायण के शबरी चौक में नाकाबंदी के दौरान एफएसटी और एसएसटी के टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 10 AX 3141 कार को सन्देह होने पर रुकवाकर उसकी जांच कि तब कार में सवार बिलासपुर निवासी रामचंद्र वाधवानी के कब्जे से 4 लाख 65 हजार 850 रूपए मिले।

जिसके संबंध मे रामचंद्र ने कोई भी उचित दस्तावेज प्रस्तुत नही किया है। इन दोनो ही मामलो में धारा 102 जाफौ. के तहत विधिवत् कार्यवाही कर समान और नगदी रकम को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...