दुर्ग

खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति की सड़क किनारे मिली लाश….पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

दुर्ग – भिलाई शहर में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिला जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी ने मृतक के चेहरे पर पत्थर से जोरदार वार किया है जिसके चलते मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल और कुछ रुपए जब्त किये है।

वहीं सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोगदा के पास की है। सुबह 6-7 बजे के करीब झरोखा रेस्टोरेंट के सामने सड़क से कुछ दूर पर झाड़ियों के पास 40-45 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर सीएसपी भिलाई नगर राकेश जोशी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...