बिलासपुर

बिलासपुर: बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार…2 अन्य फरार की तलाश जारी,

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 1000 रुपये बरामद कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। घटना 14 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। प्रार्थी तामेश्वर सोनी, जो पेपर विक्रेता और गार्ड का कार्य करते हैं, मार्क अस्पताल से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क पर तीन अज्ञात युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। गाड़ी धीमी करते ही आरोपियों ने बाइक का हैंडल पकड़कर उन्हें गिरा दिया और मारपीट कर उनके पर्स में रखे 11,000 रुपये नकद सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत धारा 127(1) और 309(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान 16 जनवरी को संदेही लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू 22 वर्ष, निवासी इमली भाटा, थाना सरकंडा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि लूट की रकम में से 4000 रुपये अपने पास रखे थे, जिनमें से 3000 रुपये खर्च कर दिए गए और शेष 1000 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कोनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...