पचपेड़ी

क्रेडिट कार्ड में बोनस अंक दिलाने का झांसा देकर निजी कर्मचारी से 1 लाख 28 हजार की ऑनलाइन ठगी….ओटीपी पूछकर पैसे किये ट्रांसफर

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों निवासी एक निजी कर्मचारी के बैंक एकाउंट और क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 28 हजार 461 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल ग्राम जलसों निवासी दिलीप कुमार बर्मन बलौदाबाजार में एक निजी फर्म में काम करता है, जिसके मोबाईल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर अपने आप को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से होने का हवाला देते हुए आपको बोनस अंक दिलाने का झांसा दिया जिसके बाद ओटीपी पूछकर बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड से कुल 128461 रुपए ट्रांसफर कर लिए, इस ऑनलाइन ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...