जांजगीर चाँपा

ट्रांसफर के बाद भी में थाने में जमा आरक्षक, थाने से नही किया जा रहा रिलीव….क्या है वजह

देवेंद्र निराला

जांजगीर चाम्पा– इन दिनों पुलिस विभाग में ट्रांसफर मजाक का खेल बन गया है। ट्रांसफर की सूचि जारी होने के बाद भी कुछ दिन बाद ट्रांसफर फिर से रुक जा रहा है जिससे क्षेत्रों में अवैध कारोबार का खेल जारी है। जांजगीर जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक सेतराम पटेल बेच नम्बर 645 को हसौद थाने से लाईन में पदस्थ किया गया था , लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय हो जाने के बाद भी अभी तक हसौद थाने से रिलीव नही हुआ है। ट्रांसफर हो जाने के बाद भी आरक्षक सेतराम पटेल हसौद थाने में ही जमे हुए हैं। इस तरह से पुलिस विभाग में तबादला नीति को ठेंगा दिखाया जा रहा है, सिपाही को अभी तक कार्यमुक्त नही किया जा समझ से परे है जिससे पुलिस विभाग पर सवाल उठने लगे है।

थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार , अवैध कारोबार में अंकुश लगाने और कामकाज में पारदर्शिता लाने के मकसद से तबादला नीति बनाई गई, जिसके तहत जिले में बहुत दिनों से जमे हुए कर्मचारियों को स्थानांतरण किया गया था। जबकि हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक सेतराम पटेल की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे लाईन भेजा गया था। विडम्बना यह है कि एक आरक्षक हसौद थाना छोड़ने के लिए तैयार नही है जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस के अधिकारी सिपाही का साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तरह से पुलिस की तबादला नीति केवल नीति बनकर रह गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...