जांजगीर चाँपा

VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह लूट व हत्या के प्रयास, मास्टरमाइंड को पैर में लगी गोली,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले खतरनाक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र में बीते दो रातों के भीतर लगातार लूटपाट, जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में कुल पांच स्थानों पर संगठित रूप से वारदातें की गईं। आरोपियों ने सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर रॉड, लोहे के पाइप, डंडे और बेल्ट से सिर पर प्राणघातक वार किए और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। इन घटनाओं में कुल 13 आम नागरिक घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पीड़ित कोमा में है, जिनका इलाज बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में जारी है। लगातार बढ़ती घटनाओं और क्षेत्र में फैलते आतंक को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आठवें आरोपी और गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ की घेराबंदी की गई। पुलिस से घिरते देख रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को उपचार के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन, आयुष रात्रे, सन्नी और रामनाथ शामिल हैं। सभी आरोपी राहौद, शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और लूटा गया सामान बरामद किया है। जप्त सामग्री में चार स्टील रॉड, दो डंडे, एक बेल्ट, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, लूटे गए तीन मोबाइल और 9,000 रुपये नकद शामिल हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 4 लाख 9 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी की रात शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा में आरोपियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में राह चलते लोगो पर हमला किया। सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद मोबाइल और नकदी लूट ली गई। इसी तरह 27 जनवरी की रात पामगढ़ क्षेत्र में जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने कई लोगों पर हमला कर दहशत फैलाई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से मोटरसाइकिलों से घूमकर सुनसान रास्तों पर लोगों को निशाना बनाते थे। उनका तयशुदा तरीका सीधे सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाना और फिर लूटपाट करना था, ताकि क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण और पामगढ़ थानों में बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति बहाल होगी और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...