बिलासपुर

अंततः नही आये मासूम अहाना के मा बाप, सिम्स और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन के निर्देश अनुसार किया अंतिम संस्कार… कोविड से मौत के बाद मुँह मोड़ लिया परिजनों ने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – 7 माह की अबोध बच्ची अहाना को क्या पता था कि वो कोविड पॉजिटिव हो जायेगी और इस दुनिया से विदा ले लेगी लेकिन सबसे चौकाने वाली बात यह है की इस दुधमुही बच्ची से उसके निर्मोही मां बाप ऐसे मुंह मोड़ लेंगे। पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी देव कुमार मार्शल की सात महीने की बच्ची अहाना का निधन 29-04-2021 को इलाज के दौरान सिम्स बिलासपुर में हो गया जिसके पश्चात अहाना के मां बाप उसके शव को सिम्स में ही छोड़कर भाग गए जिसके पश्चात उनके द्वारा दिए गए पते पर खंड चिकित्सा अधिकारी मस्तूरी द्वारा जाकर पतासाजी की गई पर घर के साथ एवं पिता देव कुमार मार्शल का मोबाइल भी बंद मिला

इस संबंध में पड़ोसियों से बात करने पर पड़ोसियो ने कुछ भी बताने से मना कर दिया परंतु शासन के नियमानुसार 72 घंटे के इंतजार और साथ ही मां बाप का प्यार जाग जाए और वो अपनी इस नन्ही बच्ची के अंतिम दर्शन के लिए आ जाए इस उम्मीद से आज शाम 5 बजे तक परिजन का इंतजार किया गया

जब कोई नही आया तो जिला प्रशासन बिलासपुर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं सिम्स के कर्मचारी प्रवीण कौशिक, राकेश मौर्य, अरविंद चौबे की उपस्थिति में शव का पंचनामा करते हुए बच्ची के शव को अंतिम संस्कार हेतु तोरवा मुक्तिधाम भिजवाया गया जहां प्रभारी अधिकारी तोरवा मुक्तिधाम नायब तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा नियमानुसार इस छोटी बच्ची के लिए कब्र खुदवा कर अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...