पचपेड़ी

पचपेड़ी: युवती ने जहर सेवन कर की थी आत्महत्या… मामले में शादीशुदा प्रेमी युवक गिरफ्तार, घटना के बाद ऊटी हो गया था फरार

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पचपेड़ी निवासी मृतिका द्वारा चूहा मार जहर सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, जिस पर पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई थी। मामले में पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका की मौत चूहा मार जहर सेवन करने की पुष्टि होने एवं गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी गोलू उर्फ रामकुमार उर्फ करण उर्फ अनिल दिवाकर पिता पुरषोत्तम दिवाकर 24 साल निवासी सुलौनी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाया गया, जिसके खिलाफ धारा 306 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना पतासाजी की जा रही थी।

आरोपी घटना के बाद से ऊटी फरार हो गया था। मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना से टीम तैयार कर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसने अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। इस कार्यवाही में एसआई ओमप्रकाश कुर्रे,एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आर छत्रपाल डहरिया, हरिशंकर चंद्र का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...