बिलासपुर

दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए सोने चांदी के जेवरों समेत नगद…..सुने मकान को बनाया निशाना

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड 8 मन्नाडोल तिफरा में रहने वाले शत्रुहन सूर्यवंशी के सुने मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हजारो के माल पर हाथ साफ कर दिया है। प्रार्थी ने बताया कि वह वह और उसकी पत्नी किसी काम से 28 जनवरी को अपने पैतृक गांव अमसेना चले गए थे और घर मे ताला लगा दिया था, जिसकी देख रेख के लिए पास ही रहने वाली अपनी बेटी को बोले थे, जो 28 जनवरी की रात घर गई थी और 11 बजे के लगभग देखकर आई थी तो सब ठीक था, लेकिन जब वह 29 जनवरी की सुबह घर पहुँची तो सामने का ताला तो लगा हुआ था मगर अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे से और सभी कमरों में तलाशी लिए थे,

घर मे सभी तरफ सामान बिखरे हुए थे, तत्काल उसकी बेटी ने घर मे चोरी होने की सूचना उन्हें दी जब वह घर पहुँचे तो आकर देखा की जिस कमरे में सामान रखा था उस कमरे का ताला टुटा था एवं आलमारी का भी लाक टुटा हुआ था तब घर में रखे आलमारी को चेक किया तो आलमारी के लाकर में रखे दो नग पायल, तीन नग सोने का छोटा लाकेट एवं पांच नग सोने का पत्तीवाला लाकेट एवं नगदी पांच हजार रूपये लगभग 40,000/- रूपये चोरी हो गए थे। प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में लिखाई है जहाँ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 480, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,