बिलासपुर

धोखाधड़ी के एक मामले में एजेंट गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित अन्य अब भी फरार…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-11 महीने बाद सिविल लाइन पुलिस को कपड़ा व्यवसायी के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में एक अहम कड़ी हाथ लगी है। सिविल लाइन पुलिस ने उक्त घटना में पॉलिसी कमीशन एजेंट को अपने हिरासत में लिया है। हालांकि अब भी बाकि आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2019 को रहंगी निवासी संजय गुप्ता ने लोन दिलाने के झांसा देकर बिरला फाइनेंस के डायरेक्टर आदित्य, पवन शुक्ला, वैभव श्रीवास्तव के खिलाफ सात लाख का लोन दिलाने के ऐवज में 42 हजार 500 रुप्ए की धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। जिसकी जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही थी। मामले में प्रार्थी का आरोप था कि आरोपियों ने उन्हें भारतीय ऐक्सा इंश्योरेंस कराने पर उनके द्वारा सात लाख रुपए लोन देने का झांसा देते हुए ₹42500 रुप्ए की राशि चेक लेकर भारती एक्सा इंश्योरेंस कंपनी का पॉलिसी धोखाधड़ी से दिया था।

उक्त प्रकरण में सिविल लाइन पुलिस काफी लंबे समय तक जांच कर रही थी। इसी बीच प्रार्थी को दिए गए इंश्योरेंस पॉलिसी के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने कमीशन एजेंट अंकित शर्मा की जानकरी मिली। उक्त जानकारी को सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी अंकित शर्मा के लोकेशन दिल्ली में होने की जानकारी साझा की। जिनके निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने कमीशन एजेंट अंकित शर्मा को पकड़ने दिल्ली रवाना हुए। जहाँ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र से आरोपी अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाई है। उक्त मामले में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...