कोरिया छत्तीसगढ़

VIDEO कोरिया: नाचा कार्यक्रम में रोजगार सहायक ने डांसर पर उड़ाए नोट.. वीडियो वायरल होने के बाद सेवा हुई समाप्त,

रमेश राजपूत

कोरिया – जिले के सोनहत जनपद पंचायत से जुड़ा एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में रहा, जिसमें स्कूल परिसर में आयोजित नाचा कार्यक्रम के दौरान नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी को पद से हटा दिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जनपद पंचायत सोनहत द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शासकीय विद्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण शासकीय सेवा की गरिमा के विपरीत है। जनपद पंचायत ने इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कदाचरण की श्रेणी में माना। प्रकरण में संबंधित रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

वायरल वीडियो

नोटिस के जवाब में दिए गए स्पष्टीकरण को सक्षम अधिकारी द्वारा असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद जनपद पंचायत ने तत्काल प्रभाव से जिंदर साय सोनवानी को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया। प्रशासन का कहना है कि शासकीय परिसरों में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय के बाद जिले के पंचायत कर्मियों में भी संदेश गया है कि अनुशासनहीनता पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ...