कोटा

स्कूटी में बेधड़क गांजे की तस्करी….4 किलो गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की कार्यवाही

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे एक युवक को पकड़ा है जिसके कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। गौरतलब है कि नशे के कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बिलासपुर की ओर से एक युवक एक्टीवा वाहन में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है। जिस पर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, प्रआर रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर दारसागर चौक चौकी बेलगहना में मुखबिर के निशादेही पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर बिलासपुर की ओर से हीरो ड्यूट क्र सीजी 10 एपी 3934 को पकड़कर पूछताछ किया गया

जो अपना नाम छगेन्द्र उर्फ वरूण साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 18 वर्ष निवासी विनोबा नगर तारबाहर बताया, कार्यवाही के दौरान आरोपी के वाहन के डिक्की से मादक पदार्थ गांजा वजनी 04 किलोग्राम बरामद हुआ है, उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन क सीजी 10 एपी 3934, एवं मोबाईल, गांजा कीमती 56000 /रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। वही पुलिस के द्वारा आरोपी से जप्त मादक पदार्थ गांजा को किस स्थान से लाया है तथा कहां जा रहा था। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...