तखतपुर

तखतपुर क्षेत्र में बकरी चोरो का आतंक,  घर के भीतर से तीन ग्रामीणों के 20 जानवरों की चोरी…..प्रार्थी पहुँचे थाने

डेस्क

तखतपुर- घरों में ताला तोड़कर कर सामानों की चोरी, धान की चोरी के बाद अब थाना क्षेत्र से बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी के घर से बकरियों की चोरी हुई है। मामला ग्राम पंचायत भकुर्रा नवापारा का है, जहाँ प्रार्थी रामाधार पटेल जो बकरी पालन का कार्य करता है, उसके घर से उसके 10 बकरियों सहित समलिया पटेल के 4, शिव सिंह पटेल के 3, रामशंकर पटेल के 2 और कौशल साहू के 1 कुल 20 बकरियों की चोरी 28 जनवरी की रात अज्ञात लोगों ने कर ली। सुबह जब प्रार्थी सोकर उठा तो उसने देखा एक भी बकरी उसके घर के बाड़े में नही है।

अज्ञात चोरों ने बाड़े में लगे ताले को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है, प्रार्थी ने शिकायत की है कि लगभग 80 हजार रुपए कीमती बकरियों की चोरी हुई है। मामले में तखतपुर पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत मामला पंजीबद्घ कर विवेचना में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी