बिलासपुर

केन्द्रीय बजट जन आकांक्षाओं के विपरीत, ठगा महसूस कर रही है जनता…. चित्रकांत श्रीवास

डेस्क

बिलासपुर- केंद्र की मोदी सरकार के वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट पूरी तरह से जन अपेक्षाओं के विपरीत है। चुनाव के समय बेरोजगारी, किसानों की आर्थिक स्थिति, व किसानों की आय दोगुनी करने की बात मंहगाई और औद्योगिक विकास के ग्रोथ को लेकर जो बातें की गयी थी उसका स्पष्ट अभाव दिखा। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यत करते हुये ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत प्रवक्ता चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि केंद्रीय सरकार, वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट और आम नागरिकों से किए गए वायदे ‘थोथा चना बाजे घना’ जैसा ही है, इस बजट से लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे है। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि आयकर की छूट 5 लाख से 8 लाख तक होगी, लेकिन आंकड़ों के खेल में माहिर इस सरकार ने 30 प्रतिशत को 20 प्रतिशत तक कर राहत देने का प्रचार किया है।आगे श्रीवास ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार से सीख लेनी चाहिए थी कि किस तरह किसानों के हाथ में नगदीकरण कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ किया जा सकता है। रूपए 2500 प्रति क्विंटल धान की कीमत देकर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के साथ-साथ बजार को भी मजबूत किया, जिससे छत्तीसगढ़ में आर्थिक मंदी को रोकने में सरकार सफल रही। बजट से बेरोजगारों विषेशकर इंजीनियरिंग के स्नातक बेरोजगार बहुत ही निराश हुये है। पब्लिक सेक्टर के साथ प्रायवेट सेक्टर में भी रोजगार की उम्मीद इस बजट से दिखायी नहीं दे रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...